आने वाले एथलीट को प्रेरित करते रहेंगे नीरज, पीएम मोदी ने सिल्वर जीतने पर नीरज को दी शुभकामना

Neeraj Chopra Silver Medal: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में भारत को 5वां मेडल दिला दिया। उन्होंने अपना सीजन बेस्ट थ्रो 89 . 45 मीटर दूर भाला फेंककर सिल्वर पर निशाना लगाया। पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामना देते हुए आने वाले एथलीट के लिए प्रेरणादायी बताया।

Neeraj Chopra Silver Medal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा है कि वह उत्कृष्टता के साकार रूप हैं। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89 . 45 मीटर का थ्रो फेंककर पेरिस में रजत पदक हासिल किया। नीरज के करियर का यह पर्सनल बेस्ट थ्रो था। इसके बावजूद वह गोल्ड मेडल से चूक गए, क्योंकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड पर कब्जा जमाया। यह अरशद का पर्सनल बेस्ट के साथ-साथ ओलंपिक रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 16 साल पुराने ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़कर पाकिस्तान को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया।

neeraj chopra news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीरज चोपड़ा (साभार-X)

दो मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट

नीरज चौपड़ा दो व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले दूसरे मेल एथलीट बन गए हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 89.57 मीटर दूर भाला फेंककर भारत को एथलेटिक्स में पहली बार गोल्ड मेडल दिलवाया था। पेरिस में नीरज सिल्वर मेडल जीत गए। उन्होंने पेरिस में 89 . 45 मीटर भाला फेंककर सिल्वर पर निशाना साधा। उनका 6 में से 5 थ्रो फाउल गया। भारत की ओर से दो व्यक्तिगत ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले मेल एथलीट सुशील कुमार थे, जिन्होंने 2008 और 2012 में क्रमश: ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल जीता था।

पीएम मोदी ने दी नीरज को शुभकामना

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा ,‘‘ नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का साकार रूप हैं । बार बार उन्होंने अपनी श्रेष्ठता की बानगी दी है । भारत हर्षित है कि उन्होंने एक बार फिर ओलंपिक में सफलता पाई है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ रजत जीतने पर उन्हें बधाई । वह आने वाले असंख्य एथलीटों को अपने सपने पूरे करने और देश को गौरवान्वित करने के लिये प्रेरित करते रहेंगे।

End of Feed