आप देश को खुशियों से भर देंगे, पीएम मोदी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अमन से की बात

PM Modi Talk Aman Sehrawat: पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भारत को रेसलिंग में मेडल दिलाने वाले सबसे युवा अमन सहरावत से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। अमन ने भी उनसे वादा किया कि वह अगले ओलंपिक में गोल्ड जीतने के लिए जी-जान लगा देंगे।

PM Modi Talk Aman Sehrawat: पेरिस ओलंपिक में भारत को 57 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले अमन सहरावत को पीएम मोदी ने फोन कर बधाई दी। अमन ने रेपचेज में हुए ब्रॉन्ज मेडल मैच में प्यूर्टो रिको के रेसलर डेरियन क्रूज को 13-5 से हराकर पेरिस ओलंपिक में भारत को छठा मेडल दिलाया था। वह ओंलंपिक में पदक जीतने वाले भारत की ओर से सबसे युवा रेसलर हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात की।

aman sehrawat

पीएम मोदी ने की अमन सहरावत से बात (साभार-X)

बातचीत के दौरान अमन बेहद खुश नजर आए और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के लिए उन्होंने पीएम का शुक्रिया अदा किया। पीएम मोदी ने अमन के समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत कम खिलाड़ी होते हैं जो छत्रसाल स्टेडियम को ही अपना घर बना लें। 11 साल की उम्र में अपने माता-पिता को खोने वाले अमन छत्रसाल स्टेडियम में रहते हैं और देश के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं।

End of Feed