पिकलबे जोनल्स-नॉर्थ: आलिया इब्राहिम ने मिहिका यादव को हराकर जीता ओपन विमेंस सिंगल्स का खिताब

Picklebay Zonals-North: आलिया इब्राहिम ने पिकलबे जोनल्स-नॉर्थ में ओपन विमेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया। इस जीत से 30 अगस्त से 6 सितंबर तक वियतनाम के दा नांग में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए उनके चयन की दावेदारी मजबूत हो गई है।

Picklebay Zonals-North: पिकलबॉल वर्ल्ड कप के लिए सीनियर भारतीय टीम का चयन करीब आते ही आलिया इब्राहिम ने बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने पिकलबे जोनल्स-नॉर्थ में मिहिका यादव को हराकर ओपन विमेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। इस जीत से 30 अगस्त से 6 सितंबर तक वियतनाम के दा नांग में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए उनके चयन की दावेदारी मजबूत हो गई है। गौरतलब है कि 24 से 28 जून तक चला यह टूर्नामेंट सीनियर प्रो खिलाड़ियों के लिए आखिरी चयन इवेंट था।

Aaliya Ebrahim

आलिया इब्राहिम ने 26 जून, 2026 को गुरुग्राम में पिकलबे जोनल्स-नॉर्थ में ओपन विमेंस सिंगल्स का खिताब जीता। (फोटो साभार: स्पेशल अरेंजमेंट)

आलिया ने लिया मिहिका से बदला

यह जीत आलिया के लिए मिहिका से बदला लेने जैसी थी। इसी हफ्ते वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में हुए BIDV कप के कांस्य पदक मैच में आलिया को मिहिका यादव से हार का सामना करना पड़ा था। गुरुग्राम के होराइजन x कोर्टप्ले में भी तीन गेम का रोमांचक फाइनल खेला गया। पहला गेम 6-11 से हारने के बाद आलिया ने गजब का खेल दिखाया। उन्होंने सटीक शॉट्स और शानदार कोर्ट कवरेज से वापसी की और अगले दोनों गेम 11-6, 11-4 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

End of Feed