Paris Paralympics 2024: नवदीप और सिमरन के मेडल से पैरालंपिक में भारत का मेडल 30 के करीब, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नाामेंट में भाला फेंक इवेंट में भारत के नवदीप सिंह ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, दृष्टिबाधित धाविका सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर (टी12) में कांस्य पदक जीता। रोड साइक्लिंग, कैनो स्प्रिंट और तैराकी में भारत को निराशा हाथ लगी।

Paris Paralympics 2024: भाला फेंक खिलाड़ी नवदीप सिंह ने एफ41 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और दृष्टिबाधित धाविका सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर (टी12) में कांस्य पदक जीता। नवदीप ने छोटे कद के एथलीटों के लिए बने वर्गी में प्रतिस्पर्धा करते हुए 47.32 मीटर थ्रो के साथ विश्व रिकॉर्ड धारक चीन के सन पेंगजियांग को पछाड़ने के बाद अपने अभियान को रजत पदक के साथ खत्म किया था। ईरान के सादेघ बेत सयाह को बार-बार आपत्तिजनक झंडा प्रदर्शित करने के लिए अयोग्य घोषित किए जाने के बाद इसे अभूतपूर्व स्वर्ण में अपग्रेड कर दिया गया। पेंगजियांग (44.72 मीटर) के नाम रजत पदक रहा।

Paris Paralympics 2024, Paris Paralympics 2024 News, Paris Paralympics 2024 Updates, Paris Paralympics, Paralympics 2024, Paris Paralympics 2024 Medal Tally, Paris Paralympics 2024 in India, Javelin Throw, Canoe Sprint, Road Cycling,

नवदीप सिंह और सिमरन। (फोटो- Narendra Modi X)

सयाह अपने पांचवें थ्रो में 47.64 मीटर के नये पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर थे, लेकिन अपनी हरकतों के कारण पदक गवां बैठे। अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के नियम एथलीटों को आयोजन में कोई भी राजनीतिक संकेत देने से रोकते हैं और सयाह को गैर-खेल/अनुचित आचरण के लिए अंतिम परिणामों से बाहर कर दिया गया था। इसी स्टेडियम में सिमरन ने अपने गाइड अभय सिंह के साथ महिलाओं की 200 मीटर (टी12) स्पर्धा में 24.75 सेकेंड का प्रभावशाली व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

End of Feed