स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सरबजोत का बड़ा बयान, बोले- लॉस एंजेलिस में देश के लिए लगाऊंगा गोल्ड पर निशाना

Paris Olympics 2024, Sarabjot Singh Statement: भारतीय शूटर सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम में ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया। उनका यह पहला ओलंपिक मेडल था। उन्होंने कहा कि अब मेरा अगला लक्ष्य लास एंजेलिस 2028 में देश के लिए गोल्ड जीतना है।

Image

मनु भाकर और सरबजोत सिंह। (फोटो-Sarabjot Singh X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Sarabjot Singh Statement: सरबजोत सिंह ने पेर‍िस ओलंप‍िक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम के ब्रॉन्ज मेडल मैच में अपनी पार्टनर मनु भाकर के साथ बाजी मारी और देश के लिए ओलम्पिक में तीसरा मेडल जीता। सरबजोत का यह पहला ओलंप‍िक मेडल रहा। अब उनका अगला लक्ष्य लास एंजेलिस 2028 में देश के लिए गोल्ड जीतना है।

मेडल जीतने के बाद सरबजोत सिंह अपने गांव पहुंचे, जहा गांव वालों ने फूल-मालाओं के साथ उनका शानदार स्वागत किया। सरबजोत ने अंबाला अपने घर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने गेम में प्रेशर नही लिया और बिना दबाव के खेले। अब अगले ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाना उनका मकसद है। वो दूसरे खिलाड़ियों को मोटिवेट और सहयोग करेंगे, जिससे वो भविष्य में देश के लिए मेडल जीतें।

सरबजोत के कोच अभिषेक राणा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरबजोत का सफर मुश्किलों भरा रहा है। उसने बहुत मेहनत की है। सरकार ने भी पूरा सहयोग किया है। साई और हमारे फेडरेशन ने हमारी हर जरूरतों को पूरा किया। मैंने बतौर खिलाड़ी जो चीजें हासिल नहीं कीं थीं वो मैं सरबजोत के जरिए पूरा करना चाहता हूं, क्योंकि कहीं न कहीं मैं उसमें अपनी झलक देखता हूं।सरकार हरियाणा में एक अच्छा शूटिंग रेंज बनाए क्योंकि कई खिलाड़ियों को दूसरी जगह ट्रेनिंग के लिए जाना पड़ता है।

इससे पहले 22 साल के सरबजोत सिंह ने मंगलवार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद आईएएनएस टीम से पेरिस में खास बातचीत में बताया कि उनको पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतकर काफी कुछ सीखने के लिए मिला है। उन्होंने पदक जीता, हालांकि वह अपने मैच से बहुत संतुष्ट नहीं हैं।

सरबजोत ने कहा, "इस मेडल के लिए मेरी यात्रा 8 साल से चल रही थी। मेरे लिए मेडल जीतना अच्छा रहा, लेकिन मैं मैच को लेकर संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि मुझे तकनीकी मुद्दों का सामना करना पड़ा। मैं 2028 के ओलंपिक में इससे अच्छा प्रदर्शन करूंगा। गगन नारंग का कांस्य पदक भी इसी दिन आया था और मैंने भी इसी दिन अपना ब्रॉन्ज मेडल जीता। मुझे काफी कुछ सीखने के लिए मिला है, जैसे कि मानसिक तौर पर दबाव को कैसे हैंडल करना है।"

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article