Paris Olympics 2024: नीरज और विनेश फाइनल में, सेमीफाइनल में हारी हॉकी टीम, जानिए हर मैच का परिणाम यहां

Paris Olympics 2024, 06 August 2024 Match Reports: पेरिस ओलंपिक 2024 में सोमवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए अच्छा रहा। ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा और महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट अपने-अपने इवेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई हैं। वहीं, भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Paris Olympics 2024, 06 August 2024 Match Reports: ओलंपिक शुरू होने से पहले ही से हर भारतीय की जुबां पर एक ही नाम था ..नीरज चोपड़ा और टोक्यो में इतिहास रचने वाले इस भालाफेंक चैम्पियन ने निराश भी नहीं किया। वहीं कुश्ती के मैट पर विनेश फोगाट के असाधारण प्रदर्शन ने पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने की ओर कदम रख दिया लेकिन भारतीय हॉकी टीम का 44 साल बाद स्वर्ण जीतने का सपना सेमीफाइनल में जर्मनी से हारकर टूट गया।

Neeraj Chopra, Vinesh Phogat, Hockey, Wrestling, Javelin Throw, Indian Player, Paris Olympics 2024 All Results, olympic schedule india, shooting olympics, Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024 Updates, Paris Olympics 2024 News, Paris Olympics, Olympics 2024,

विनेश फोगाट और नीरज चोपड़ा। (फोटो- Vinesh Phogat/Neeraj Chopra X)

डिफेंडिंग चैंपियन नीरज ने मंगलवार को अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया जबकि महिला पहलवान विनेश (50 किग्रा) ने पहले दौर में अब तक अपराजेय मौजूदा चैम्पियन युई सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर करने के बाद दो और मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली । वहीं भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में जर्मनी ने 3-2 से हरा दिया। टेबल टेनिस पुरूष वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी।

End of Feed