Paris Olympics 2024: दो कांस्य जीत चुकी मनु भाकर तीसरे पदक पर कब लगाएंगी निशाना, ये है इवेंट का पूरा शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच चुकी भारत की स्टार निशानेबाद मनु भाकर जानिए कब अपनी सफलता को स्वर्णिम रूप देने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगी। जानिए महिलाओं की व्यक्तिगत 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का पूरा शेड्यूल

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 मीटर एयर पिस्टल की दो स्पर्धाओं में पेरिस में मनु भाकर ने जीते कांस्य
  • अब 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में वो देने उतरेंगी चुनौती
  • 2 और तीन अगस्त को होगा मनु के तीसरे पदक का फैसला

पेरिस: महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और मिक्स्ड इवेंड में सरबजीत सिंह के साथ कांस्य पदक जीतकर 22 वर्षीय निशानेबाज मनुभाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु पहले तो ओलंपिक में पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय निशानेबाज और पहली महिला शूटर बनीं। दूसरा कांस्य पदक झोली में डालते ही मनु एक ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं। ऐसे में अब उनकी नजर पदकों की हैट्रिक पूरी करने पर है। मनु अब महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पदक पर निशाना लगाती दिखेंगी।

Manu Bhakar

पेरिस ओलंपिक में दूसरा कांस्य पदक जीतने के बाद निशानेबाज मनु भाकर

25 मीटर एयर पिस्टल इंवेंट है मनु का फेवरेट

टोक्यो ओलंपिक में पिस्टल के खराब होने के बाद की निराशा से उन्होंने उबरते हुए ऐसा इतिहास रच दिया है जो उनसे पहले और कोई भारतीय नहीं नहीं कर सका। अपनी सफलता को उनके पास गोल्डन और सिल्वर लाइनिंग से सजाने का उनके पास शानदार मौका है। मनु अब 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगी।सबसे खास बात यह है कि यह मनु का सबसे फेवरेट इवेंट है। ऐसे में पदक जीतने के दबाव से मुक्त होने के बाद मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतकर नया इतिहास रच सकती हैं। अगर पदक गोल्ड या सिल्वर हुआ तो उनकी सफलता में चार चांद लग जाएंगे। ऐसे में भारतीय खेल प्रशंसक ये जानने को आतुर हैं कि मनु भाकर अब तीसरे पदक पर निशाना लगाती कब दिखेंगी।

End of Feed