Paris Olympics 2024: महेश्वरी-नरूका की जोड़ी ने भी किया निराश, एक अंक के चलते हाथ से निकला ब्रॉन्ज मेडल

Paris Olympics 2024, India Skeet Mixed Team: पेरिस ओलंपिक 2024 में सोमवार का दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा। भारतीय निशानेबाज महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरूका की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल पर निशान नहीं लगा पाई। वहीं, बैडमिंटन में लक्ष्य सेन को भी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Paris Olympics 2024, India Skeet Mixed Team: भारतीय निशानेबाज महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरूका पेरिस ओलंपिक स्कीट मिश्रित टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में सोमवार को चीन की यितिंग जियांग और लियू जियानलिन की जोड़ी से एक अंक से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को 48 निशाने के फाइनल मैच में 44-43 से शिकस्त मिली। महेश्वरी अपने 24 निशाने में से तीन में चूक गयी जबकि नरूका दो निशाने चूक गये।

India Skeet Mixed Team

महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरूका। (फोटो- India AllSports X)

चीन की यितिंग चार निशाने चूक गयी लेकिन उनके पुरुष खिलाड़ी जियानलिन ने अपने सभी निशाने सटिक लगाकर इसकी भरपाई कर दी। इससे पहले क्वालीफिकेशन में भारतीय जोड़ी ने 146 स्कोर कर कांस्य पदक मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया था।

End of Feed