Paris Olympics 2024: तीरंदाजी में भारत के हाथ लगी निराशा, नीदरलैंड ने दी क्वार्टर फाइनल में महिला टीम को मात

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को नीदरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा। अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी प्रशंसकों की आशाओं पर खरी नहीं उतरी।

पेरिस: तीरंदाजी में भारत और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा है। नीदरलैंड की टीम ने भारत को 52-51, 54-49 और 53-48 के अंतर से मात दी। अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी की सदस्यता वाली भारतीय टीम बारिश और हवा के बीच बैरंग नजर आई और नीदरलैंड की टीम (क्विंटी रौफीन, गाबी स्कॉसर और लौरा वान डर विंकल) के खिलाफ हथियार डाल दिए। मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा और भारतीय टीम ने शुरुआत में हथियार डाल दिए। नीदरलैंड ने 6-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Indian womens Archery team

भारतीय महिला आर्चरी टीम

ओलंपिक में जारी रहा दीपिका का फ्लॉप शो

भारत की सबसे अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने एक बार फिर निराश किया और उनके खराब प्रदर्शन से भारतीय महिला तीरंदाजी टीम पेरिस ओलंपिक में रविवार को क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से 0 -6 से हारकर बाहर हो गई । भारतीय टीम की सबसे युवा खिलाड़ी हरियाणा की 18 वर्ष की भजन कौर ने 60 में से 56 अंक बनाये लेकिन दीपिका और अंकिता भकत जैसे अनुभवी खिलाड़ी कमजोर कड़ी साबित हुए। दोनों का स्कोर 50 के पास भी नहीं रहा।

End of Feed