स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024 Hockey: भारत ने पेनल्टी शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Paris Olympics 2024, Hockey Results: पेरिस ओलंपिक 2024 में रविवार को खेले गए हॉकी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत और ग्रेट ब्रिटेन का मुकाबला ड्रॉ रहा। मैच का परिणाम पेनल्टी शूटआउट में निकला। पेनल्टी शूटआउट में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Image

भारतीय खिलाड़ी शॉट लगाते हुए। (फोटो- Hockey India X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Hockey Results: भारतीय हॉकी टीम का पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। रविवार को खेले गए हॉकी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। फुल टाइम तक मैच का स्कोर 1-1 से ड्रॉ रहा। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भारतीय टीम ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते नजर आए। 17वें मिनट पर भारत के अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला। इसके चलते वे पूरे मैच के लिए बाहर हो गए। इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। अब भारत का सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी और अर्जेंटीना के विजेता टीम से सामना होगा।

पहले क्वार्टर में नहीं हुआ गोल

भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेले गए पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ। हालांकि, दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर करने का मौका मिला, लेकिन उसको गोल में नहीं बदल पाए। पहले क्वार्टर के अंतिम समय तक दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने को लेकर मशक्कत करते दिखे।

दूसरे क्वार्टर में मैच 1-1 से बराबर

दूसरा क्वार्टर में भी भारत और ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने अच्छी शुरुआत की। भारत के हरमनप्रीत सिंह ने 22वें मिनट में गोल दागा और 1-0 से बढ़त हासिल की। यह बढ़त भारत के पास ज्यादा देर तक नहीं रहा। हरमनप्रीत के गोल करने के 5 मिनट बाद यानी 27वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन के ली मॉर्टन ने गोल किया और बढ़त को 1-1 से बराकर कर दिया। दूसरे क्वार्टर के अंतिम समय तक यही स्कोर रहा। वहीं, दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में भारत के अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिला। वे पूरे मैच के लिए बाहर हो गए।

तीसरा क्वार्टर भी रहा गोलरहित

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। पूरे क्वार्टर में खिलाड़ी डिफेंस खेलते हुए नजर आए। लेकिन इसके बाद बावजूद गोल करने में असफल रहे। ग्रेट ब्रिटेन की ओर से भी गोल नहीं हो सकता। तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में सुमित को ग्रीन कार्ड मिला।

अंतिम क्वार्टर में भी नहीं हुआ गोल

भारत और ग्रेट ब्रिटेन का अंतिम क्वार्टर काफी रोमांचक भरा रहा। दोनों टीमों के खिलाफ पूरे मैच में डिफेंस करते नजर आए, लेकिन अंतिम समय तक गोल नहीं कर पाए। यह क्वार्टर भी गोलरहित रहा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article