Paris Olympics 2024: कार दुर्घटना में बाल-बाल बचीं भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर

पेरिस ओलंपिक के दौरान भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। उन्हें कोई चोट नहीं आई है लेकिन कार में सवार उनकी मां की रीढ़ की हड्डी में चोट है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दीक्षा डागर की कार का हुआ एक्सीडेंट
  • दुर्घटना में दीक्षा की मां हुईं चोटिल
  • अपने इवेंट में भाग लेंगी दीक्षा

पेरिस: पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर की कार को अन्य वाहन ने टक्कर मार दी लेकिन गनीमत है कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी जिससे वह अपनी स्पर्धा में तय कार्यक्रम के अनुसार हिस्सा लेंगी। कार में डागर परिवार दीक्षा, उनके पिता और कैडी कर्नल नरेन डागर, उनकी मां और भाई थे। मंगलवार रात ‘इंडिया हाउस’ में एक समारोह से लौटते समय एक अन्य वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। कर्नल डागर के अनुसार दीक्षा ठीक हैं और सात अगस्त से तय कार्यक्रम के अनुसार स्पर्धा में खेलेंगी और वह अभ्यास के लिए भी जा रही हैं।

Diksha Dagar

भारत की महिला गोल्फर दीक्षा डागर

मां की रीढ़ की हड्डी में लगी चोट

पर दीक्षा की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए कुछ दिन अस्पताल में रहना होगा। जांच में चोट की गंभीरता का पता चलेगा। एक सूत्र ने कहा कि उनकी कार मुड़ रही थी, तभी लाइट जली और पास में खड़ी एम्बुलेंस के कारण दूसरी तरफ खड़ी कार दीक्षा के ड्राइवर को दिखाई नहीं दी और दोनों कारों की टक्कर हो गई।

End of Feed