Paris Olympics 2024 India Schedule, Match Today: पेरिस ओलंपिक का 12वां दिन भारतीय दल के लिए बेहद निराशाजनकर रहा। विनेश फोगट को फाइनल से पहले डिस्कालीफाइ किए जाने की खबर ने भारतीय खेल प्रेमियों को झखझोरकर रख दिया। कोई अच्छी खबर बुधवार को नहीं आई। ऐसे में भारतीय दल के लिए गुरुवार का दिन अच्छा हो सकता है। भारत के कई खिलाड़ी पदक के लिए दावेदारी 13वें दिन पेश करेंगे लेकिन सबकी नजरें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा पर रहेंगी। जिन्होंने शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया था। ऐसे में आज फाइनल इवेंट में पदक का फैसला होगा। वहीं दूसरी तरफ भारतीय हॉकी टीम स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में उतरेगी जहां उसकी नजर लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने पर होगी। इसके अलावा कुश्ती के भी भारत के इवेट गुरुवार को होने हैं। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में प्रतियोगिताओं के 13वें दिन कैसा है भारतीय दल का पूरा कार्यक्रम?
पेरिस ओलंपिक 2024 भारतीय दल का 13वें दिन का पूरा कार्यक्रम
एथलेटिक्स:
महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड : ज्योति याराजी - दोपहर 2.05 बजे
पुरुष भाला फेंक फाइनल : नीरज चोपड़ा रात - 11.55 बजे
हॉकी :
पुरुष कांस्य पदक मैच : भारत बनाम स्पेन : शाम 5.30 बजे
गोल्फ:
महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12.30 बजे
कुश्ती:
पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अमन सहरावत - दोपहर 2.30 बजे
महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंशु मलिक- दोपहर 2:30 बजे
