Paris Olympics 2024 India Full Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 में ऐसा है भारत का शेड्यूल

Paris Olympics 2024 Full Schedule, Indian Team Olympics 2024 Match List, Time Table, Match Venue: पेरिस में होने वाले ओलंपिक में भारत के 117 एथलीट 16 खेलों में भाग लेने वाले हैं। इन सभी से देश को मेडल की उम्मीद होगी। आइए जानते हैं कि हर दिन भारत का शेड्यूल कैसा रहने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • भारतीय एथलीट 25 जुलाई से करेंगे शुरुआत
  • तीरंदाजी से होगा आगाज, 27 जुलाई को शूटिंग मेडल मैच

Paris Olympics 2024 Team India schedule: खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 25 जुलाई 2024 से होने वाली है। इस टूर्नांमेंट में 200 से भी ज्यादा देश भाग ले रहे हैं। भारतीय दल 2024 पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत 25 जुलाई को करेगा। भारत के 117 एथलीट 16 खेलों में भाग लेने वाले हैं। भारतीय खिलाड़ीतीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, नौकायन, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस और टेनिस में 69 मेडल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

Paris olympics 2024 schedule.

पेरिस ओलंपिक में भारत का शेड्यूल

भारत ने टोक्यो में आयोजि ओलंपिक 2022 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था। भारत ने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे। पेरिस ओलंपिक 2024 में टीम की इस संख्या को और बेहतर करने की कोशिश रहेगी। सभी की निगाहें नीरज चोपड़ा पर होंगी, जो पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में अपने स्वर्ण पदक का बचाव करेंगे और अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार करने की उम्मीद करेंगे। इस खेल के लिए क्वालीफायर 6 अगस्त को होने हैं, जबकि फाइनल दो दिन बाद होगा। इस बीच, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु 27 जुलाई से 5 अगस्त के बीच बैडमिंटन स्पर्धाओं में भाग लेंगी।

End of Feed