Paris Olympics 2024: आयोजकों ने सुरक्षा के लिए 46 देशों से मांगी विदेशी पुलिस और सैन्य मदद

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 29, 2024, 07:24 PM IST

पेरिस ओलंपिक के दौरान संभावित हमलों से सुरक्षा के लिए आयोजकों ने 46 देशों से विदेशी पुलिस और सैन्य मदद देने की मांग की है।

पेरिस: फ्रांस का कहना है कि उसने 46 देशों से पूछा है कि क्या वे इन गर्मियों में पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा में मदद के लिए दो हजार से अधिक पुलिस अधिकारी मुहैया कराने के लिए तैयार हैं। आयोजक संभावित हमलों के खिलाफ कड़ी सतर्कता बरतते हुए एक सदी में फ्रांसीसी राजधानी के पहले खेलों के लिए सुरक्षा योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं।

Paris Olympics 2024

पेरिस ओलंपिक 2024

सुरक्षा के लिए मांगी गई है विदेशी मदद

आंतरिक मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि विदेशी सुरक्षा सहायता के लिए अनुरोध जनवरी में किया गया था जिसमें लगभग दो हजार 185 सुरक्षाकर्मियों की मांग की गई थी। मंत्रालय ने कहा कि अधिकारियों से खेलों की सुरक्षा और ‘दर्शकों के अनुभव’ तथा ‘अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने’ में मदद मांगी गई है।

End of Feed