Paris Olympics 2024: जीत के बाद अल्कारेज का बड़ा बयान, बोले- दर्द के साथ खेल रहा हूं

Paris Olympics 2024, Carlos Alcaraz Statement: पेरिस ओलंपिक 2024 का रोमांचक जारी है। टेनिस इवेंट में युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने जीत के साथ आगाज किया। इस जीत के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया।

Paris Olympics 2024, Carlos Alcaraz Statement: कार्लोस अल्कारेज ने पेरिस ओलंपिक की टेनिस इवेंट के पुरुष एकल में टालोन ग्रिक्सपुर पर 6-1, 7-6 (3) से जीत के बाद कहा कि वह विंबलडन के बाद से ही जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के दर्द से जूझ रहे हैं। अल्कारेज ने इस मैच के दौरान मेडिकल टाइम आउट भी लिया। वह ओलंपिक के पुरुष युगल में राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाकर भी खेल रहे हैं। इस साल फ्रेंच ओपन और विंबलडन का खिताब जीतने वाले अल्काराज ने कहा,‘‘ मैं जानता हूं कि मुझे अभी इस दर्द के साथ ही खेलना होगा। मैं जल्द से जल्द इससे उबरने की कोशिश करूंगा।’

Carlos Alcaraz, Carlos Alcaraz Statement, Carlos Alcaraz Reaction, Tennis Star Carlos Alcaraz, Carlos Alcaraz playing with pain after Wimbledon, Paris Olympics 2024, Paris Olympics, Paris Olympics 2024 Live Updates, Paris Olympics 2024 News, Paris Olympics 2024 Rescords, Paris Olympics 2024 Updates,

कार्लोस अल्कारेज। (फोटो- Carlos Alcaraz X)

अल्काराज ने कहा कि ग्रिक्सपुर का सामना करने से पहले उन्होंने नोवाक जोकोविच की नडाल पर 6-1, 6-4 से जीत का कुछ हिस्सा देखा था। उन्होंने कहा,‘‘जोकोविच जब इस तरह का खेल दिखा रहे हों तो तब वास्तव में उनका सामना करना बेहद मुश्किल होता है। वह बेहद आक्रामक खेल दिखा रहे हैं और किसी तरह की गलती नहीं कर रहे हैं। राफा ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था।’’

End of Feed