Paris Olympics 2024: ब्रॉन्ज मेडलिस्ट स्वप्निल कुसाले घर लौटे, इनको दिया सफलता का श्रेय

Paris Olympics 2024, Indian Shooter Swapnil Kusale Returns Home: पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले गुरुवार को घर लौटे। इस दौरान उनको भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया।

Paris Olympics 2024, Indian Shooter Swapnil Kusale Returns Home: पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडन जीतने वाले भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले का गुरुवार को स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया। कोल्हापुर के कुसाले पेरिस खेलों में अब तक भारत के दो व्यक्तिगत पदक विजेताओं में से एक रहे हैं।

Swapnil Kusale, Bronze Medallist Swapnil Kusale, Indian Shooter Swapnil Kusale, Swapnil Kusale Returns Home, Paris Olympics 2024, Paris Olympics, Olympics 2024, Paris Olympics 2024 Updates, Paris Olympics 2024 News, Paris Olympics, Olympics 2024,

स्वप्निल कुसाले। (फोटो- ANI)

स्वदेश लौटने पर कुसाले का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और वह भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए शहर के प्रसिद्ध दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर गए। उन्होंने बालेवाड़ी खेल परिसर में एक सम्मान समारोह के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘यह पदक मेरा नहीं है, यह पूरे देश और महाराष्ट्र का है। यह मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों, सरकार और राष्ट्रीय महासंघ का है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं महाराष्ट्र को गौरवांवित कर सका।’ कुसाले ने कहा, ‘‘मैं सबसे पहले बप्पा की पूजा करना चाहता था और आरती करना चाहता था। यह मेरा दूसरा घर है और मुझे यहां अच्छी नींद आती है।’

End of Feed