ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम को मिलेगा पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम को पाकिस्तान सरकार देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हिलाल-ए-इम्तियाज से नवाजेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अरशद नदीम को मिलेगा पाकिस्तान दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान
  • राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी देंगे हिलाल ए इम्तियाज
  • अरशद ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाले पहले पाकिस्तानी

इस्लामाबाद: पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम को पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़ नागरिक पुरस्कार हिलाल-ए-इम्तियाज से नवाजा जाएगा। इसका ऐलान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने किया है। अरशद ओलंपिक खेलों के इतिहास में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। ऐसे में उनकी इस उपलब्धि पर चार चांद लगाने की कोशिश पाकिस्तान कर रहा है।

Arshad Nadeem

अरशद नदीम

पाकिस्तान के राष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि एक विशेष समारोह में अरशद नदीम को खेल के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए हिलाल ए इम्तियाज से नवाज़ा जाएगा। राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 259(2) के तहत नदीम को नागरिक पुरस्कार प्रदान करेंगे, जो राष्ट्रपति को विभिन्न क्षेत्रों में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए नागरिकों को सम्मानित करने का अनुमति देता है।

End of Feed