Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम में गोल्ड जीतने की क्षमता, बोले- पूर्व कोच परगट सिंह

Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम अपने ओलंपिक 2024 अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को करेगी। ग्रुप बी के अपने पहले मैच में टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस बार टीम से फिर मेडल की उम्मीद है।

Olympic 2024: पेरिस में ओलंपिक खेलों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को ओपनिंग सेरेमनी करीब 4 घंटे चलेगी और भारतीय समयानुसार यह रात करीब 11 बजे शुरू होगी और 3 बजे तक खत्म होगी। इस ओलंपिक में 206 देशों के 10,000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। दो हफ्तों तक चलने वाले पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी पुरुष टीम 27 जुलाई को अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

hockey news

भारतीय हॉकी टीम (साभार-Hockey India)

पहले मुकाबले में टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत को गत चैंपियन बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ पूल-बी में रखा गया है। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा। भारतीय हॉकी टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को लेकर पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और कोच परगट सिंह का बयान सामने आया है। हॉकी टीम को लेकर मीडिया से बात करते हुए परगट सिंह ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी दोनों मौजूद है। ऐसे में पेरिस में ओलंपिक में हॉकी टीम से बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद है।

End of Feed