Paralympics 2024: प्रवीण कुमार ने तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड, हाई जंप में जीता गोल्ड

Praveen Kumar wins Gold: पेरिस में खेले जा रहे पैरालंपिक 2024 में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत को प्रवीण कुमार ने हाई जंप में गोल्ड मेडल दिलाकर देश का नाम रोशन कर दिया है। प्रवीण इससे पहले टोक्यो में खेले गए पैरालंपिक में भी मेडल जीत चुके थे।

Praveen Kumar wins Gold: पेरिस में खेले जा रहे पैरालंपिक 2024 में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत को शुक्रवार को एक और गोल्ड मेडल मिल गया है। दरअसल देश के स्टार पैरा एथलिट प्रवीण कुमार ने मैंस हाई जंप एफ 64 फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। ये भारत का पैरालंपिक में 26वां मेडल है और देश का ऐतिहासिक पद्रर्शन लगातार जारी है।

praveen kumar (1)

प्रवीण कुमार (फोटो- X)

प्रवीण कुमार ने टोक्यो में खेले गए पैरालंपिक 2021 में कांस्य पदक जीता था और जब वे पेरिस गेम्स में आए थे तो सभी को उनसे काफी उम्मीद थी। प्रवीण ने किसी को निराश नहीं किया। प्रवीण कुमार ने फाइनल मैच में 2.08 मीटर की जंप मारी। इसी के साथ उन्होंने पैरा हाई जंप का एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

End of Feed