भारत में फुटबॉल कैसे होगा लोकप्रिय? पनामा के कोच ने किससे सबक सीखने की दी सलाह

भारत के खिलाफ मैत्री मैच से पहले पनामा के कोच थॉमस क्रिस्टियनसेन ने भारतीय टीम को पनामा से फुटबॉल की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए सबक सीखने की सलाह दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

बेंगलुरु: भारत जिस तरह से अभी क्रिकेट का दीवाना है उसी तरह से कभी पनामा के लोगों में बेसबॉल के प्रति दीवानगी थी लेकिन इसके बाद उसने फुटबॉल पर ध्यान केंद्रित किया जिसका परिणाम यह रहा कि वह 2018 और 2026 के विश्व कप में भाग लेने में सफल रहा। थॉमस क्रिस्टियनसेन 2020 से पनामा के फुटबॉल कोच हैं। उन्होंने पनामा में बेसबॉल और फुटबॉल के बीच जंग को करीब से देखा है और उनका मानना है कि भारत उससे सीख ले सकता है।

Panama Head Coach

पनामा के हेड कोच और कप्तान

कैस फुटबॉल को बनाया जा सकता है भारत में प्रासंगिक

क्रिस्टियनसेन जानते हैं कि क्रिकेट भारत का नंबर एक खेल है, लेकिन सुनियोजित प्रयासों से फुटबॉल को भी प्रासंगिक बनाया जा सकता है। क्रिस्टियनसेन ने यहां भारत के खिलाफ फीफा मैत्री मैच की पूर्व संध्या पर कहा,'मैं जानता हूं कि आपको एक सामाजिक परिस्थिति से निपटना होगा, क्योंकि यहां क्रिकेट नंबर एक खेल है। कुछ साल पहले पनामा में भी ऐसा ही था। वहां बेसबॉल पर ध्यान केंद्रित किया जाता था। फुटबॉल को उच्च स्तर पर लाने के लिए आपको इसी तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा।'

End of Feed