ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई पाकिस्तानी हॉकी टीम, पूर्व खिलाड़ी भड़क उठे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 22, 2024, 05:19 PM IST

Pakistan Hockey Team Could not qualify for Paris Olympics: पाकिस्तानी हॉकी टीम ओमान में एफआईएच पुरुष ओलंपिक क्वालीफायर के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में न्यूजीलैंड से 2-3 से हार कर पेरिस खेलों में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गयी। अतीत में हॉकी की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल रहे पाकिस्तान की इस हार को देश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने निराशाजनक करार दिया।

पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम ओमान में एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में न्यूजीलैंड से 2-3 से हार कर पेरिस खेलों में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गयी। अतीत में हॉकी की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल रहे पाकिस्तान की इस हार को देश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने निराशाजनक करार दिया।

Pakistan Hockey Team Out Of Olympics Race

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तानी हॉकी टीम को शिकस्त दी (FIH)

इस ओलंपिक क्वालीफायर से शीर्ष तीन टीमों को ओलंपिक की टिकट मिली। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जर्मनी से 0-4 से हारने के बाद, पाकिस्तान रविवार को तीसरे स्थान के मैच में न्यूजीलैंड से हार गया जिससे इस साल के पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने की उनकी संभावनाएं समाप्त हो गई। पाकिस्तान की टीम को पिछली बार 2012 में ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिला था। टीम तब सातवें स्थान पर रही थी। पाकिस्तान ने ओलंपिक में तीन स्वर्ण (1960, 1968, और 1984) सहित आठ पदक जीते हैं।

End of Feed