भारत में होने वाली सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए पाकिस्तानी टीम को वीजा मिला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 19, 2023, 11:02 PM IST

SAFF Football championship: पाकिस्तान फुटबॉल टीम को भारत में होने वाली सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिये वीजा मिल गया। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान टीम 21 जनवरी को भारत के खिलाफ पहले मैच से पूर्व यहां पहुंचने के लिये सबसे जल्दी वाली फ्लाइट तलाश रही है। मैच यहां श्री कांतीरावा स्टेडियम पर शाम 7.30 से खेला जायेगा।

पाकिस्तान फुटबॉल टीम को भारत में होने वाली सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिये वीजा मिल गया। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान टीम 21 जनवरी को भारत के खिलाफ पहले मैच से पूर्व यहां पहुंचने के लिये सबसे जल्दी वाली फ्लाइट तलाश रही है । मैच यहां श्री कांतीरावा स्टेडियम पर शाम 7 . 30 से खेला जायेगा। अभी पाकिस्तानी टीम की यात्रा का कार्यक्रम पता नहीं चला है।

Pakistan football team gets VISA for SAFF Championship in India

पाकिस्तानी फुटबॉल टीम

केएसएफए के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें पता चला है कि पाकिस्तानी टीम को वीजा मिल गया है । हमें उम्मीद है कि वे मंगलवार को बेंगलुरू पहुंच जायेंगे चूंकि बुधवार को उनका मैच है । हमें उस मैच के पूरे टिकट बिकने का यकीन है।’’

End of Feed