स्पोर्ट्स

घुटने की चोट के कारण हाले ओपन से बाहर हुए निक किर्गियोस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 19, 2023, 07:37 PM IST

घुटने की चोट से जूझ रहे है टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस हाले ओपन से बाहर हो गए हैं। वह पिछले साल विंबलडन के उपविजेता थे और उनसे एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। किर्गियोस की छवि कोर्ट पर एक आक्रमक खिलाड़ी के तौर पर होती है। राफेल नडाल के साथ उनके विवाद से खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Image

निक किर्गियोस (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  1. हाले ओपन से बाहर हुए निक किर्गियोस
  2. चोट के कारण नहीं लेंगे हिस्सा
  3. विंबलडन का उपविजेता रह चुके हैं किर्गियोस

पिछले साल विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के उप विजेता रहे निक किर्गियोस ने घुटने की चोट के कारण सोमवार को हाले ओपन से हटने का फैसला किया। वह लंबे समय से घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। टूर्नामेंट की वेबसाइट पर किर्गियोस ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले दो दिन में मैंने हाले में हर चीज करने का प्रयास किया लेकिन फिर मुझे हटने का फैसला करना पड़ा।’ उनहोंने कहा, ‘मैं पिछले साल की तरह अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था, जब मैं सेमीफाइनल में पहुंचा था। लेकिन अब यह संभव नहीं है।’ किर्गियोस ने जनवरी में घुटने की सर्जरी करायी थी और अक्टूबर के बाद पिछले हफ्ते टेनिस कोर्ट पर लौटे थे लेकिन स्टुटगार्ट ओपन में उन्हें वु यिबिंग से सीधे सेट में हार मिली।

विंबलडन के दावेदार थे किर्गियोस

किर्गियोस अपने खेलने के स्टाइल से विंबलडन जीतने के प्रबल दावेदार थे, लेकिन अब उनका विंबलडन खेलना संदेह के घेरे में क्योंकि अब वह हाले ओपन नहीं खेल पाएंगे। जर्मनी में होने वाले इस टूर्नामेंट को विंबलडन की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था। वह 2023 के शुरुआत से ही टेनिस से दूर हैं। हाले ओपन से बाहर हो जाने के बाद उनके विंबलन में क्वालीफाई करने पर भी संकट है जो इस खिलाड़ी के लिए काफी निराशाजनक है।

3 जुलाई से शुरू हो रहा है विंबलडन

किर्गियोस के फैंस को उम्मीद है कि यह खिलाड़ी विंबलडन में वापसी करेगा, जिसमें अभी दो हफ्ते का वक्त है। 3 जुलाई से विंबलडन की शुरुआत हो रही है और अगर वह इन दो हफ्तों में अपनी फिटनेस को पा लेते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई फैंस उन्हें विंबलडन में वापसी करते देख पाएंगे।
End of Article