भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच इगोर स्टिमक ने बताया, विश्व कप क्वालीफायर में क्या है उनकी टीम का लक्ष्य

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 31, 2023, 10:54 PM IST

भारतीय फुटबॉल टीम को हेड कोच इगोर स्टिमक ने कहा है कि उनकी टीम का मुख्य लक्ष्य विश्व कप 2026 क्वालीफायर्स में तीसरे दौर तक पहुंचना है।

दोहा: भारतीय फुटबॉल टीम आगामी एशियाई कप के ग्रुप में सबसे निचली रैंकिंग पर है और मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने रविवार को कहा कि टीम का मुख्य लक्ष्य 2026 विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में पहुंचने का है। स्टिमक एएफसी एशियाई कप में मिलने वाली चुनौती के आधार पर अपना आकलन कर रहे थे जिसमें उन्हें मुश्किल ग्रुप में महाद्वीप की मजबूत टीम आस्ट्रेलिया और शारीरिक रूप से मजबूत उज्बेकिस्तान से भिड़ना है। भारत को ग्रुप बी में विश्व कप की नियमित टीम ऑस्ट्रेलिया, मजबूत मध्य एशियाई टीम उज्बेकिस्तान और सीरिया के साथ रखा गया है जो फीफा रैंकिंग में स्टिमक की टीम से ऊपर हैं।

Igor Stimac

इगोर स्टिमक

स्टिमक ने कहा, 'निश्चित रूप से हम अपने ग्रुप में सबसे निचली रैंकिंग पर हैं। उज्बेकिस्तान छुपीरूस्तम टीम है और उसके खिलाड़ियों की कद काठी परेशान कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल के शीर्ष स्तर पर खेल रहा है और हम सभी जानते हैं कि उनकी टीम क्या करने की क्षमता रखती है, वे विश्व कप में नियमित तौर पर खेलते हैं और ग्रुप चरण की बाधा पार कर लेगा।'

End of Feed