नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में जीता गोल्ड, धमाकेदार अंदाज में किया पेरिस ओलंपिक अभियान का आगाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 6, 2023, 12:01 AM IST

भारतीय एथलेटिक्स के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के अपने अभियान की शुरुआत दोहा डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीत के साथ की है।

दोहा: रियो ओलंपिक में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की तैयारी का आगाज दोहा में आयोजित हो रही प्रतिष्ठित डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीत के साथ की है। शुक्रवार देर रात हुए इवेंट में नीरज ने अपने पहले प्रयास में ही 88.67 मीटर दूरी तक भाला फेंका और यही दूरी अंत में निर्णायक साबित हुई। इसतरह गोल्ड मेडल के साथ नीरज ने नए एथलेटिक्स सीजन की शुरुआत की है।

Niraj Chopra

नीरज चोपड़ा(साभार SAI Media)

पहले प्रयास में ही मचाया धमाल

End of Feed