स्पोर्ट्स

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम को गिफ्ट में ससुर ने दी भैंस, जानिए क्या है पूरा मामला

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले पहले पाकिस्तानी एथलीट बने अरशद नदीम को स्वदेश वापसी पर उनके ससुर ने तोहफे में भैंस दी है। जानिए क्या है इसकी वजह?

Image

अरशद नदीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • अरशद नदीम को गोल्ड मेडल जीतने के बाद मिल रहे हैं करोड़ों के इनाम
  • अरशद के ससुर ने उनके वतन वापस लौटते ही गिफ्ट की भैंस
  • सुसर ने बताई दामाद को भैंस गिफ्ट करने की वजह

लाहौर: पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम के ऊपर करोड़ों के इनाम की बारिश हो रही है। सरकार से लेकर सेलेब्रिटी और बिजनेस मैन तक उनके लिए पैसा, घर, बंगला, गाड़ी देने का ऐलान कर रहे हैं। तकरीबन 20 करोड़ का इनाम पेरिस से वतन वापस लौटने पर उनके स्वागत के लिए लाहौर एयरपोर्ट पर हजारों का हुजूम उमड़ा। ऐसा स्वागत क्रिकेट खिलाड़ियों को भी पाकिस्तान में हालिया दिनों में नसीब नहीं हुआ।

ससुर ने तोहफे में दी भैंस

पाकिस्तान सरकार ने अरशद नदीम को पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान हिलाल-ए-इम्तियाज से नवाजने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में अरशद नदीम के ससुर ने एक अनोखा गिफ्ट अपने दामाद को देकर सबको हैरान कर दिया है। नदीम के ससुर मोहम्मद नवाज ने दामाद को गिफ्ट में भैंस दी है।

इसलिए किया भैंस देने का फैसला

नदीम से ससुर ने स्थानीय मीडिया को बताया, गांव में भैंस उपहार में देना 'बहुत मूल्यवान' और 'सम्मानजनक' माना जाता है और यह ग्रामीण परिवेश और परंपरा के अनुरूप है। नदीम को अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है और सफलता के बावजूद उसका घर अभी भी उसका गांव है और वह यहां अपने माता-पिता और भाइयों के साथ रहता है।'

छह साल पहले हुआ था अरशद का निकाह

नवाज ने आगे कहा, जब मैंने अपनी बेटी(आयशा) का निकाह छह साल पहले नदीम से कराने का फैसला किया उस वक्त वो बहुत छोटी सी नौकरी करता था लेकिन उसके अंदर अपने खेल को लेकर बहुत जुनून था। वो नियमित तौर पर धर पर और मैदान पर भाला फेंकने का अभ्यास करता था। वो जबकभी हमारे घर आता है तो किसी तरह की शिकायत नहीं करता है जो घर में उपलब्ध होता है वो चीज खा लेता है।

नदीम के हैं तीन बच्चे

अरशद नदीम और पत्नी आयशा के तीन बच्चे हैं। दो बच्चे स्थानीय प्रायमरी स्कूल में पढ़ते हैं। वहीं तीसरा बच्चा अभी काफी छोटा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article