Odisha: जंगल में लटकी मिली इस महिला क्रिकेटर की लाश, टीम में चयन नहीं होने के बाद से ही थी लापता

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 14, 2023, 11:28 AM IST

ओडिशा की लापता महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन (Rajashree Swain) की लाश शुक्रवार को कटक जिले के एक घने जंगल में पेड़ से लटकी हुई मिली है।

Rajashree Swain News: ओडिशा की 26 वर्षीय महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन (Cricketer) का शव कटक (Cuttack) जिले के घने जंगल में एक पेड़ से लटका मिला हुआ है। अधिकारियों के अनुसार 26 वर्षीय महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन 11 जनवरी से लापता थी। जंगल के पास उसका स्कूटर लावारिस पड़ा मिला। पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने बताया, 'ओडिशा की एक महिला क्रिकेटर, राजश्री स्वैन का शव कटक शहर के पास एक घने जंगल के अंदर पाया गया था। उनका शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया था। वह 11 जनवरी से लापता थी, और उसके कोच ने 12 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। हमें उसका शव अठागढ़ इलाके के गुरुदिझटिया जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। हम सभी कोणों से मौत की जांच करेंगे।'

Rajashree Swain

राजश्री स्वैन की लाश पेट से लटकी मिली

शिविर में शामिल होने आई थी

मिश्रा का मानना है कि स्वैन की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुरी जिले की क्रिकेटर राजश्री पुडुचेरी में एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की तैयारी के लिए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा लगाए गए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आई थी। दूसरी ओर, स्वैन को टूर्नामेंट के 16 सदस्यीय रोस्टर के लिए नहीं चुना गया था।

End of Feed