French Open 2025: सर्बिया के स्टार खिलाड़ी और 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नोवाक जोकोविच का शानदार सफर फ्रेंच ओपन में भी जारी है। सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में ब्रिटेन के कैम नूरी को 6-2, 6-3, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यह उनके करियर की 100वीं जीत है और वह राफेल नडाल के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। नडाल 112 जीत के साथ पहले नंबर पर हैं।
नोवाक जोकोविच, फ्रेंच ओपन (साभार-X)
24 में से 3 ग्रैंड स्लैम जोकोविच ने फ्रैंच ओपन में जीते हैं। पहले दौरे से लेकर क्वार्टर फाइनल तक के सफर में अब तक जोकोविच ने एक भी सेट नहीं गंवाया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। जोकोविच के नाम ऑस्ट्रेलियन ओपन में 99 जीत है। जीत दर्ज करने के मामले में अब वह फ्रेंच ओपन में सबसे सफल बन गए हैं।
