Norway Chess 2026: आर प्रज्ञाननंदा ने हमवतन डी गुकेश को हराकर खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए

R Praggnanandhaa beat D Gukesh In Norway Chess 2026: आर प्रज्ञाननंदा ने हमवतन डी गुकेश पर क्लासिकल बाजी में शानदार जीत हासिल करके नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2026 के खिताब की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Norway Chess 2026: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने हमवतन डी गुकेश पर क्लासिकल बाजी में शानदार जीत हासिल करके नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2026 के खिताब की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। प्रज्ञाननंदा इस जीत के बाद शीर्ष पर काबिज अमेरिका के वेस्ली सो से सिर्फ आधा अंक पीछे रह गए हैं, जिससे यहां अंतिम दौर में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

R Praggnanandhaa defeat D Gukesh In Norway Chess 2026

डी गुकेश (बाएं) को आर प्रज्ञाननंदा (दाएं) ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में हराया (Norway Chess)

प्रज्ञाननंदा ने काले मोहरों से खेलने के बावजूद विश्व चैंपियन गुकेश को क्लासिकल बाजी में हराकर पूरे तीन अंक हासिल किये। इससे वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। नौवें दौर के बाद प्रज्ञाननंदा 15 अंकों के साथ अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो (15.5) से ठीक पीछे दूसरे स्थान पर हैं।

End of Feed