Shooting World Cup 2026: नीरज कुमार ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में जाती कांस्य, ओलंपिक कोटा किया पक्का

निशानेबाज नीरज कुमार ने दोहा में चल रहे आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर साल 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए कोटा पक्का कर लिया।

दोहा: भारतीय निशानेबाज नीरज कुमार ने बुधवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह दूसरा ओलंपिक कोटा है। इससे पहले जयपाल मालवीय ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश के लिए पहला कोटा हासिल किया था।

Niraj Kumar

कांस्य पदक जीतने के बाद खुशी का इजहार करते नीरज कुमार

नीरज ने फाइनल में कुल 346.5 अंक हासिल किए। वह रजत पदक की दौड़ में भी बने हुए थे लेकिन अंतिम दौर में 9.4 अंक का निशाना लगाने के कारण उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। व्यक्तिगत तटस्थ खिलाड़ी (एआईएन) के रूप में हिस्सा ले रहे दिमित्री पिमेनोव ने 362.8 अंक के विश्व जूनियर रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि स्लोवाकिया के पैट्रिक जानी ने रजत पदक जीता। पिमेनोव और जानी ने भी लॉस एंजिलिस ओलंपिक के कोटा हासिल किए। फाइनल में पहुंचे भारत के एक अन्य निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 323.7 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

End of Feed