Road To Knockout Round: नीदरलैंड और आइवरी कोस्ट FIFA वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में पहुंचने में सफल हुए

Netherlands And Ivory Coast In Round Of 32: फीफा विश्व कप में नॉकआउट राउंड में लगातार टीमें अपनी जगह बनाती जा रही हैं और इसी के साथ अब कम ही टीमों के लिए गुंजाइश बन जाती है। ताजा नतीजों में नीदरलैंड और आइवरी कोस्ट ने अपने-अपने मैचों में शानदार जीत के साथ नॉकआउट राउंड में जगह बना ली है।

FIFA World Cup 2026, Road to Knockout Round: ब्रायन ब्रॉबी ने विश्व कप में अपना तीसरा गोल किया जबकि ट्यूनीशिया के खिलाड़ियों ने दो आत्मघाती गोल दागे जिससे नीदरलैंड ने बृहस्पतिवार को बारिश के बीच 3-1 की जीत के साथ ग्रुप एफ के विजेता के तौर पर नॉकआउट चरण में जगह बनाई।

Netherlands and Ivory Coast Qualify For FIFA World Cup 2026 Knockout Round

नीदरलैंड्स और आइवरी कोस्ट भी फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में पहुंचे

दिन की शुरुआत में नीदरलैंड और जापान ग्रुप में बराबरी पर थे लेकिन जब टेक्सास के अर्लिंग्टन में समुराई ब्ल्यू’ (जापान) ने स्वीडन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला तो वर्जिल वैन डाइक और उनके साथियों के लिए अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर सोमवार को ग्रुप सी के उप विजेता मोरक्को के साथ मुकाबले की राह खुल गई। जापान के सामने राउंड ऑफ 32 में ब्राजील जैसी मजबूत टीम से खेलने की कड़ी चुनौती है।

End of Feed