नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में जीता खिताब, जूलियन वेबर को हराया

Paris Diamond League: ओलंपिक में दो बार के पदक विजेता भारतीय भाला फेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने यहां 90 मीटर की दूरी पार किए बिना ही जर्मनी के अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी जूलियन वेबर को हराकर दो साल में अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता।

Paris Diamond League: भारत के ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार रात पेरिस डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल में अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। 27 वर्षीय चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर का शानदार थ्रो करके जर्मनी के जूलियन वेबर को पीछे छोड़ दिया।हालांकि चोपड़ा ने इस प्रतियोगिता में 90 मीटर का आंकड़ा पार नहीं किया, लेकिन उनकी सटीकता और संयम ने उन्हें विजय दिलाई। वेबर 87.88 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ब्राजील के लुईज़ मौरिसियो दा सिल्वा 86.62 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

neeraj chopra

नीरज चोपड़ा (फोटो- PTI)

"मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं" – नीरज

मैच के बाद नीरज ने कहा, "मैं अपने थ्रो से खुश हूं। आज मेरा रन-अप बहुत तेज था। मैं अपनी गति को पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर पाया, लेकिन पहला स्थान हासिल करना अच्छा लगा।उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही ओस्ट्रावा में होने वाली गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके अलावा, 5 जुलाई को बेंगलुरु में उनकी अपनी "नीरज चोपड़ा क्लासिक" होगी, जिसे विश्व एथलेटिक्स ने 'ए-श्रेणी' टूर्नामेंट का दर्जा दिया है।

End of Feed