नीरज चोपड़ा ने फिर बढ़ाया देश का मान, गोल्डन स्पाइक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Neeraj Chopra Wins Golden Spike Atheletics: पेरिस डायमंड लीग में शीर्ष स्थान हासिल करने के कुछ दिनों बाद, नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर जीत का स्वाद चखा है। उन्होंने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में जीत हासिल कर ली है और लगातार दूसरा टाइटल जीत लिया है।

Neeraj Chopra Wins Golden Spike Atheletics: भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा लगातार दुनियाभर में देश का मान बढ़ा रहे हैं और कई प्रतियोगिताएं जीतते जा रहे हैं। इसी कड़ी में नीरज चोपड़ा ने एक और खिताब अपने ताज में जोड़ लिया है। उन्होंने ओस्ट्रावा में आयोजित की गई गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड जीत लिया है। नीरज चोपड़ा इसमें भी हालांकि 90 मीटर का थ्रो नहीं मार पाए लेकिन मैच जीतने के लिए केवल 85.29 मीटर का थ्रो ही काफी था। उनका लगातार दूसरा बड़ा खिताब है, जिसमें पिछले हफ्ते उन्होंने पेरिस डायमंड लीग जीती थी।

neeraj chopra

नीरज चोपड़ा (फोटो-PTI)

नीरज चोपड़ा ने फाउल थ्रो से शुरुआत की। उन्होंने दूसरे प्रयास में 83.45 मीटर थ्रो किया। इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 85.29 मीटर थ्रो किया और शीर्ष पर पहुँच गए। अपने चौथे प्रयास में उन्होंने 82.17 मीटर थ्रो किया। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 81.01 मीटर थ्रो किया। उन्होंने इवेंट का अंत फाउल थ्रो के साथ किया। उनका तीसरा प्रयास उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त था।

End of Feed