दिग्गज भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक से पहले लिया ये बड़ा फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2024, 06:16 PM IST

Neeraj Chopra Takes Break: भारत के स्टार जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक 2024 से पहले एक बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में अभ्यास के दौरान मांसपेशियों में ‘कुछ महसूस’ होने के बाद उन्होंने एहतियात के तौर पर चेक गणराज्य में 28 मई को होने वाली ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2024 एथलेटिक्स मीट में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला
  • ओलंपिक से पहले उठाया बड़ा कदम
  • ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2024 एथलेटिक्स मीट से बाहर

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह चोटिल नहीं हैं लेकिन हाल ही में अभ्यास के दौरान मांसपेशियों में ‘कुछ महसूस’ होने के बाद उन्होंने एहतियात के तौर पर चेक गणराज्य में 28 मई को होने वाली ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2024 एथलेटिक्स मीट में भाग नहीं लेने का फैसला किया। चोपड़ा ने कहा कि ओलंपिक वर्ष में वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे लिहाजा इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।

Neeraj Chopra Withdraw From Ostrava Golden Spike 2024

नीरज चोपड़ा (Instagram)

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘हाल ही में एक थ्रोइंग सत्र के बाद मैने ओस्ट्रावा में नहीं खेलने का फैसला किया क्योंकि मुझे ‘एडक्टर’ मांसपेशी में कुछ महसूस हुआ । पहले भी मुझे इसमें दिक्कत रही है और इस समय मैं जोखिम नहीं लेना चाहता ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं चोटिल नहीं हूं लेकिन मैं ओलंपिक वर्ष में कोई जोखिम नहीं लेना चाहता । यही वजह है कि मैने यह फैसला लिया । पूरी तरह उबरने के बाद मैं फिर स्पर्धाओं में भाग लूंगा ।’’

End of Feed