Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रचा इतिहास, करियर में पहली बार किया पार 90 मीटर मार्क

Neeraj Chopra Creates History: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में शानदार शुरुआत करते हुए करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी पार करने में सफल रहे लेकिन उन्हें स्पर्धा में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने प्रयास में 91 मीटर दूर भाला फेंका और दोहा राउंड में टॉप पर रहे।

दोहा: भारत के स्टार एथलीट और दो बार ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी को पार करने में सफल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी नीरज को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर की दूरी हासिल करके नीरज को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। नीरज चोपड़ा शुरुआत से आखिर तक सबसे आगे चल रहे थे। अंतिम समय में जूनियन वेबर मे बाजी पलट दी। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर दूरी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा

किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नीरज ने 88.44 मीटर की दूरी के साथ दोहा डायमंड लीग में शुरुआत की। उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा। लेकिन उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका और 90 मीटर के बैरियर को पार करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी बन गए। 140 करोड़ भारतीय लंबे समय नीरज चोपड़ा के 90 मीटर से ज्यादा दूरी तक भाला फेंकने की आस लगाए बैठे थे। लोगों की इस आशा को नीरज में हकीकत में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ तब्दील कर दिया। इससे पहले उनका पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर था। 90.23 मीटर की दूरी हासिल करके नीरज ने अपने नेशनल रिकॉर्ड में सुधार कर लिया। नीरज ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92 . 97) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91 . 36) के बाद 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले तीसरे एशियाई खिलाड़ी बने हैं।

End of Feed