आईपीएल के बाद अब नीरज चोपड़ा क्लासिक अनिश्चित काल के लिए स्थगित

आईपीएल के बाद अब नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट भी स्थगित हो गया। ’’ दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने ‘एक्स’ पर एनसी क्लासिक टीम की ओर से एक बयान पोस्ट करके प्रतियोगिता स्थगित होने की घोषणा की। यह घोषणा उस दिन हुई है जब लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल को भी एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया।

पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच 24 मई को बेंगलुरु में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। आयोजकों ने कहा कि ‘‘इस समय हमारी संवेदनाएं केवल हमारे सशस्त्र बलों के साथ है जो हमारे देश के लिए सबसे आगे खड़े हैं। ’’ दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने ‘एक्स’ पर एनसी क्लासिक टीम की ओर से एक बयान पोस्ट करके प्रतियोगिता स्थगित होने की घोषणा की। यह घोषणा उस दिन हुई है जब लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल को भी एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया।

Neeraj Chopra Classic

नीरज चोपड़ा (साभार-X)

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम आने वाले समय में साझा किया जाएगा। बयान में कहा गया है, ‘‘मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एनसी क्लासिक का शुरूआती चरण अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है। ’’ इसमें कहा गया, ‘‘यह निर्णय विचार और परामर्श के बाद लिया गया है जिसमें एथलीटों, हितधारकों और व्यापक समुदाय की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। ’’

End of Feed