विराट कोहली मेरे आदर्श हैं...ऐसा क्यों बोले भारतीय हॉकी के 'सरपंच साहब' मनप्रीत सिंह

भारतीय टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले हॉकी प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने इतने लंबे समय तक खेल पाने का श्रेय विराट कोहली को दिया है।

नई दिल्ली: भारत के लिये सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने वाले मनप्रीत सिंह ने इतने लंबे कैरियर का श्रेय फिटनेस को देते हुए कहा कि वह इस मामले में चैम्पियन क्रिकेटर विराट कोहली का अनुसरण करते हैं। मनप्रीत ने बुधवार को एफआईएच प्रो लीग में जर्मनी के खिलाफ मैच के दौरान भारत के पूर्व कप्तान और हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की का 412 अंतरराष्ट्रीय मैचों का रिकॉर्ड तोड़ा। अब 413 मैचों के साथ वह सर्वकालिक सूची में पांचवें स्थान पर हैं और शीर्ष पांच में अकेले सक्रिय खिलाड़ी हैं।

Manpreet Singh

मनप्रीत सिंह (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

मेरे लिए फिटनेस के मामले में आदर्श हैं विराट कोहली

इस अनुभवी मिडफील्डर ने रोटरडम से मीडिया से आनलाइन बातचीत में कहा,'सभी को पता है कि विराट फिटनेस को कितनी अहमियत देते हैं । मेरे लिये ही नहीं बल्कि हर खिलाड़ी के लिये वह आदर्श है । हर कोई उनसे सीखता है कि शीर्ष स्तर पर लगातार अच्छा खेलने के लिये कैसे फिट रहना है। मैंने भी उनसे काफी कुछ सीखा है । वह मैदान पर आक्रामक रहते हैं और अपना शत प्रतिशत देते हैं। वह भी मेरी तरह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रशंसक हैं। वह भी काफी ध्यान रखते हैं कि क्या खाना है और क्या नहीं।'

End of Feed