एशियन पैरा गेम्स: पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने जीता अपना दूसरा गोल्ड मेडल, इस बार विश्व रिकॉर्ड के साथ

Mona Agarwal Wins Her Second Gold Medal In Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स में शुक्रवार को गोल्ड मेडल की बारिश में अब पहले से एक स्वर्ण जीत चुकीं पैरा शूटर मोना अग्रवाल का नाम भी जुड़ गया, जिन्होंने आज अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता, इस बार उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 में विश्व रिकॉर्ड के साथ ये सफलता हासिल की है।

Asian Para Games Shooting: भारतीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने शुक्रवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। मोना ने 357.5 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और चीन की कुइपिंग झांग से 3.8 अंक आगे रहीं, जिन्होंने रजत पदक जीता। इससे पहले, एशियन पैरा गेम्स के पहले दिन ही इस भारतीय शूटर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

Mona Agarwal Wins Second Gold Medal In 2026 Asian Para Games

मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में जीता दूसरा गोल्ड मेडल (PTI/ANI)

फाइनल में हिस्सा ले रहीं एक अन्य भारतीय खिलाड़ी अवनि लेखरा पोडियम तक पहुंचने से चूक गईं और चौथे स्थान पर रहीं। 'प्रोन' (पेट के बल लेटने वाली) पोजीशन के बाद वह शीर्ष दो खिलाड़ियों में शामिल थीं, लेकिन 'स्टैंडिंग' (खड़े होकर निशाना लगाने वाली) सीरीज में वह पिछड़ गईं।

End of Feed