गर्व है, ऐसे प्रधानमंत्री हमारे साथ खड़े हैं-मीराबाई चानू ने सुनाई मेडल जीतने की इनसाइड स्टोरी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मं भारत को पहला गोल्ड दिलाने वाली मीराबाई चानू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। चूंकि ये बहुत करीब है, इसलिए मैंने प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। मैं पूरी तरह से इस पर ध्यान केंद्रित करूंगी।

कॉमवेल्थ गेम्स में गोल्ड की हैट्रिक लगाने वाली भारत की स्टार वेटलिफ्टर स्वदेश लौट आई हैं। उन्होंने अभी से एशियाई खेलों पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया है और इसकी तैयारी ग्लासगो से ही शुरू हो गई। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में गोल्ड जीतने वाली चानू ने स्वदेश लौटने के बाद एएनआई से बात की। उन्होंने कहा 'हमारे पास ज्यादा समय नहीं है क्योंकि एशियाई खेल मेरे लिए बहुत कठिन मुकाबला होगा। चूंकि ये बहुत करीब है, इसलिए मैंने प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। मैं पूरी तरह से इस पर ध्यान केंद्रित करूंगी। मैं एशियाई खेलों में भारत के लिए एक बार फिर उसी रंग का पदक जीतना चाहती हूं,"

MIRABAI CHANU

मीराबाई चानू (साभार-ANI)

भारत को दिलाया था पहला गोल्ड

मीराबाई चानू ने इस बार भारत को पहला गोल्ड दिलाया था। उन्होंने 48 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच में 85 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम भार उठाकर कुल 190 किलोग्राम का रिकॉर्ड बनाया और लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता। इस जीत के साथ ही वह लगातार चार CWG मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। उन्होंने ग्लासगो 2014 में सिल्वर, गोल्ड कोस्ट 2018, बर्मिंघम 2022 और अब ग्लासगो 2026 में गोल्ड जीता।

End of Feed