FIFA World Cup 2026: मेजबान मैक्सिको ने जीत के साथ की फीफा विश्व कप 2026 में शुरुआत, दक्षिण अफ्रीका को दी करारी मात

मेजबान मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को फीफा विश्व कप 2026 के उद्धाटन मुकाबले में 2-0 के अंतर से पटखनी देकर धमाकेदार शुरुआत की है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

मेजबान मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को फीफा विश्व कप 2026 के उद्धाटन मुकाबले में 2-0 के अंतर से पटखनी देकर धमाकेदार शुरुआत की है। ग्रुप ए के मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को कोई गोल नहीं करने दिया और 2-0 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। खचाखच भरे स्टेडियम में 80 हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने खेले गए मुकाबले में विश्व कप में पहला गोल मैक्सिको के 29 वर्षीय जूलियन क्विनोनेस (Julian Quinones) ने मैच के नौवें मिनट में किया। इसके बाद मैच में दूसरा गोल 67वें मिनट में मैक्सिको के ही राउल हिमनेज़ (Raúl Jiménez) ने किया। यह उनका विश्व कप के इतिहास में पहला गोल था। इसके बाद और कोई गोल नहीं हुआ और मैक्सिको चैंपियन बनकर उभरा। मैक्सिको पहली बार विश्व कप के इतिहास में अपना पहला मुकाबला जीतने में सफल हुआ है। और वो भी उस टीम के खिलाफ जिसने साल 2010 में बतौर मेजबान खेलते हुए मैक्सिको अपने पहले मुकाबले में मात दी थी।

Maxico national Football Team

मैक्सिको नेशनल फुटबॉल टीम

पहली बार ओपनिंग मैच में मिले तीन रेड कार्ड

End of Feed