इतिहास रचने का सफर जारीः मेक्सिको ने FIFA वर्ल्ड कप में जीत की 'हैट्रिक' से किया कमाल, दक्षिण अफ्रीका पहली बार नॉकआउट राउंड में पहुंची

FIFA World Cup 2026 Match Results: मैक्सिको ने चेक गणराज्य को 3-0 से हराकर पहली बार विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप चरण के अपने तीनों मैच जीते। ये टूर्नामेंट के इतिहास में उनकी पहली विजयी हैट्रिक साबित हुई। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने कोरिया के खिलाफ जीत दर्ज करके नया इतिहास रचा और नॉकआउट राउंड में जगह बनाई।

FIFA World Cup 2026: माटेओ शावेज़ और जूलियन क्विनोनेस ने दूसरे हाफ की शुरुआत में छह मिनट के अंतराल में गोल किए जिससे मैक्सिको ने चेक गणराज्य को 3-0 से हराकर पहली बार विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप चरण के अपने तीनों मैच जीते। मैक्सिको पहले ही नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुका था लेकिन उसने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए शान से अगले दौर में कदम रखा। चेक गणराज्य केवल एक अंक ही हासिल कर पाया और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

FIFA World Cup 2026, Mexico Beat Czech Republic, South Africa beat South Korea

मेक्सिको ने चेक रिपब्लिक और दक्षिण अफ्रीका ने द.कोरिया को हराया

अपने पहले विश्व कप में खेल रहे 22 वर्षीय शावेज़ ने 55वें मिनट में पहला गोल किया और क्विनोनेस ने 61वें मिनट में टूर्नामेंट का अपना दूसरा गोल दागा। अल्वारो फिडाल्गो ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में मैक्सिको के खाते में एक गोल और जोड़ा। मैक्सिको का इससे पहले ग्रुप चरण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो जीत और एक ड्रॉ का था, जो उसने 1986 और 2002 में हासिल किया था। दोनों में टीम के मौजूदा कोच जेवियर अगुइरे शामिल थे। पहले में एक मिडफील्डर और दूसरे में मैक्सिको के कोच के रूप में।

End of Feed