ओलंपिक में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मीराबाई चानू पेरिस में करेंगी ट्रेनिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 11, 2024, 06:27 PM IST

Meerabai Chanu: पेरिस ओळंपिक में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मीराबाई चानू से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल ओलंपिक में अपनी तैयारी को दुरुस्त करने के लिए चानू पेरिस जाकर ट्रेनिंग करेंगी।

पूर्व विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू के ओलंपिक खेलों से पहले पेरिस में अभ्यास करने के प्रस्ताव को भारत सरकार ने सोमवार को मंजूरी दे दी। केन्द्रीय खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) के एक बयान के अनुसार तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पेरिस के ला फेर्टे-मिलन में एक महीने तक अभ्यास करेंगी। इस दौरान वह मौसम के अनुकूल ढलने के साथ ओलंपिक की तैयारियों को पुख्ता करेंगी।

Meerabai Chanu

मीराबाई चानू (साभार-Instagram)

इस 29 साल की भारोत्तोलक के साथ दो कोच और एक फिजियोथेरेपिस्ट भी होंगे। सरकार ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स)’ के तहत 49 किग्रा भार वर्ग में चुनौती पेश करने वाली मीराबाई और उनके सहयोगियों के हवाई टिकट, वीजा शुल्क, आवास, भोजन, प्रशिक्षण, स्थानीय परिवहन और चिकित्सा बीमा सहित अन्य खर्चों का वहन करेगी।

End of Feed