चोट के बावजूद मीरा ने जीता गोल्ड, मां ने बताया इवेंट से पहले फोन पर हुई क्या बात

मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी है। ग्लासगो में उन्होंने कुल 190 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इस जीत के बाद उनकी मां ने एएनआई से बात की और बताया कि इवेंट से पहले उनकी और चानू की क्या बात हुई थी।

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू की मां और चाचा ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने के बाद खुशी व्यक्त की है। उनकी मां ने कहा कि चोट को लेकर चिंताओं के बावजूद उन्हें अपनी बेटी की जीत का पूरा भरोसा था। एएनआई से बात करते हुए, चानू की मां, साइखोम टॉम्बी ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि उनकी बेटी जीतेगी। उन्होंने बताया कि इस इवेंट से पहले चानू ने उनसे आशीर्वाद मांगा था।

meerabai chanu

मीराबाई चानू (साभार-X)

“मुझे पूरा भरोसा था कि वह जीतेगी, और वह जीत गई। यह तीसरी बार है जब मुझे इतनी खुशी हुई है। आज इवेंट शुरू होने से पहले उसने मुझे फोन करके अपनी सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। शाम 5 बजे उसने फिर से मुझे फोन करके आशीर्वाद मांगा और बताया कि उसने तीसरी प्रतियोगिता जीत ली है,”

End of Feed