Video: डच GP में मैक्स वेरस्टैपेन के साथ हुआ भयानक हादसा, पहले लैप में कार हुई क्रैश; लैंडो नॉरिस ने जीती रोमांचक रेस

Max Verstappen Car Crash Video: गीले ट्रैक पर पहले ही लैप में हुए क्रैश के कारण मैक्स वेरस्टैपेन की डच ग्रां प्री रेस जल्दी खत्म हो गई। लैंडो नॉरिस ने इस अफरातफरी का फायदा उठाया और अपनी खिताबी उम्मीदों के लिए एक अहम जीत हासिल की। ​​नॉरिस ने हिम्मत दिखाते हुए ओवरटेक किया और बढ़त बनाकर आखिर तक उसे बनाए रखा। किमी एंटोनेली दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जॉर्ज रसेल ने पोडियम पर जगह बनाई। इस सीजन के बाद डच ग्रां प्री फॉर्मूला 1 कैलेंडर से हट जाएगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Max Verstappen Car Crash Video: डच ग्रांड प्रीक्स में रविवार को पहले ही लैप में एक भयानक दुर्घटना के कारण मैक्स वेरस्टैपेन की रेस समय से पहले ही खत्म हो गई। चार बार के फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियन अपने घरेलू दर्शकों के सामने बैरियर से टकरा गए। इसके चलते उनकी कार क्रैश हो गई। हालांकि, वह पूरी तरह से सुरक्षित बाहर निकले। साथ ही ट्रैक पर कोई और हादसा नहीं हुआ। वहीं, लैंडो नॉरिस ने डच ग्रांड प्रीक्स का खिताब जीता।

Dutch Grand Prix

Dutch Grand Prix में भयानक हादसा। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

मैस्कॉट सर्किट जैंडवोर्ट में आयोजित ग्रांड प्रीक्स में अनुभवी फॉर्मूला वन रेसर वेरस्टैपेन रेस में सातवें स्थान पर चल रहे थे। तभी अचानक गीले ट्रैक पर आखिरी मोड़ पर गाड़ी के फिसल गई। इसके चलते उनका नियंत्रण खो गया। उनकी कार सर्किट के बैरियर से जा जकराई और फिर फिसलकर वापस ट्रैक पर आकर दूसरी तरफ की बैरियर से टकराई। इसके चलते कार के पार्ट टूटकर रेसिंग ट्रैक पर बिखर गए।

End of Feed