गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम होंगे मालामाल, जानें कितना मिलेगा ईनाम

Arshad Nadeem Prize Money: पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके लिए पाकिस्तान की ओर से अब तक किसी ईनाम की घोषणा क्यों नहीं हुई और आखिरकार उन्हें कितना ईनाम मिलेगा?

Arshad Nadeem Prize Money: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पेरिस में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम के लिए 10 करोड़ (पाकिस्तानी) रुपये की नकद पुरस्कार की घोषणा की है। नदीम को हालांकि कुछ महीने पहले ओलंपिक के लिए नया भाला खरीदने के लिए ‘क्राउड फंडिंग’ (बड़ी संख्या में लोगों से धन जुटाना) की मदद लेनी पड़ी थी। मरियम ने यह भी कहा कि इस खिलाड़ी के नाम पर उनके गृहनगर खानेवाल में एक स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी।

arshad nadeem news

अरशद नदीम (साभार-AP)

नदीम को संसाधनों और सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान में इस तरह की समस्या का सामना लगभग सभी गैर-क्रिकेट खिलाड़ी को करना पड़ता है। राष्ट्रमंडल खेलों (2022) में स्वर्ण पदक और विश्व चैम्पियनशिप (2023) में रजत पदक जीतने के बाद भी नदीम को पेरिस ओलंपिक से पहले एक नए भाले के लिए गुहार लगानी पड़ी। उनका पुराना भाला वर्षों के उपयोग के बाद खराब हो गया था।

End of Feed