FIH Men's प्रो लीग: नीदरलैंड के खिलाफ भारत की हार, सरपंच साहब मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास

भारतीय हॉकी टीम को एफआईएच पुरुष प्रो लीग के नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में 2-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मुकाबले में मनप्रीत सिंह ने दिलीप टिर्की के सबसे ज्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

रोटरडम: अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की के रिकॉर्ड की बराबरी की, लेकिन टीम रविवार को यहां एफआईएच पुरुष प्रो लीग मैच में नीदरलैंड से 2-3 से हार गई। नीदरलैंड के लिए माइल्स बुकेन्स (तीसरे), कोएन बिजेन (23वें) और टिमजेन रेयेंगा (40वें मिनट) ने गोल किए। भारत के लिए दिलप्रीत सिंह (नौवें) और सुखजीत सिंह (33वें) ने गोल दागे। भारत ने दो बार बराबरी की, लेकिन नीदरलैंड को विजयी गोल करने से नहीं रोक सका जिससे मनप्रीत के लिए एक यादगार दिन फीका पड़ गया।

Manpreet Singh

मनप्रीत सिंह (फोटो क्रेडिट Hockey India)

मनप्रीत अभी उन खिलाड़ियों के क्लब में शामिल एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस ऐतिहासिक पल पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा,'मैं मनप्रीत को इस अहम मुकाम तक पहुंचने पर बधाई देता हूं। यह एक शानदार उपलब्धि है और इतने वर्षों में उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और निरंतरता को दिखाती है। मैं उन्हें आगे के मैच के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह और भी कई मौकों पर खेलते हुए दिखेंगे। हम भारतीय हॉकी में उनके लगातार योगदान के लिए आभारी हैं।'

End of Feed