Wrestling World Championship 2026: मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनी विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला

मनीषा भानवाला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया है। पुरुषों मे ये उपलब्धि सुशील कुमार ने साल 2010 में हासिल की थी।

अस्ताना: मनीषा भानवाला ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने का गौरव हासिल किया। वह सुशील कुमार के बाद विश्व चैंपियन बनने वाली देश की दूसरी पहलवान हैं। सुशील ने 2010 में पुरुषों के 66 किग्रा वर्ग का खिताब जीता था।

Manisha Bhanwala

मनीषा भानवाल

अमेरिकी पहलवान को फाइनल में दी मात

मनीषा ने महिलाओं के 59 किग्रा वर्ग के फाइनल में अमेरिका की अबीगैल नेट्टे को 8-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह एक समय मुकाबले में 0-6 से पिछड़ रही थीं। उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए ’पैन अमेरिकन’ चैंपियन को शिकस्त देकर भारतीय कुश्ती में महिला विश्व चैंपियन के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया।

End of Feed