WTT Star Contender: मनिका बत्रा और सुतिर्था ने जीत के साथ राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 3, 2023, 01:21 PM IST

भारत की टेबल टेनिस स्टार WTT Star Contender के राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई हैं। राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में मनिका ने 14वें नंबर की खिलाड़ी पुअर्तो रिको की एड्रियाना डायज को 3-1 से शिकस्त दी। मनिका के अलावा सुतिर्था मुखर्जी ने भी अपने मैच जीते और अगले राउंड में जगह बना ली।

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और सुतिर्था मुखर्जी ने गुरूवार को यहां अपने से ऊंची रैंकिंग की प्रतिद्वंद्वियों को हराकर विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैम्पियनशिप के अंतिम 16 चरण में प्रवेश किय। दिन का सबसे बड़ा उलटफेर 20 साल के कोरियाई युवा चो डाएसियोंग के नाम रहा जिन्होंने पुरूष एकल में चीन के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी फान झेनडोंग को हराया।

manika batra

मनिका बत्रा

मनिका ने दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी पुअर्तो रिको की एड्रियाना डायज को 3-1 से शिकस्त दी। भारतीय स्टार ने 11-9, 11-8, 5-11, 11-8 से जीत हासिल की। मौजूदा रैंकिंग में 146वें स्थान पर काबिज सुर्तिथा ने सुबह के सत्र में दुनिया की 18वें नंबर की फ्रांस की जिया नान युआन को 3-0 (11-7,11-8,11-7) से हराया। मनिका का सामना अब चीन की दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी कियान तियानी से होगा जबकि सुतिर्था एक और अनुभवी फु यु से भिड़ेंगी जिनकी रैंकिंग 19 है।

End of Feed