Magnus Carlsen Disqualified: मैग्नस कार्लसन को जींस पहनना पड़ा भारी, विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज से बाहर

Magnus Carlsen Disqualified: पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन और मशहूर चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को जींस पहनकर प्रतियोगिता में भाग लेना भारी पड़ गया है। दरअसल फिडे के ड्रेस कोड का उल्लंघन करने पर उन्हें विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज से बाहर कर दिया है।

Magnus Carlsen Disqualified: पांच बार के विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन पर फिडे के ड्रेस कोड का उल्लंघन करके जींस पहनकर आने के बाद पहले जुर्माना लगाया गया और बाद में उन्हें विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज से बाहर कर दिया गया ।गत चैम्पियन कार्लसन पर जींस पहनने के कारण 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया । टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार जींस पहनना मना है । उन्होंने तुरंत कपड़े बदलकर आने का अनुरोध मानने से इनकार कर दिया तो उन्हें अयोग्य करार दिया गया । उन्होंने अगले दिन ड्रेस कोड का पालन करने पर रजामंदी जताई लेकिन कहा कि वह तुरंत नहीं बदलेंगे।

magnus carlson

मैग्नस कार्लसन सस्पैंड (फोटो- FIDE)

फिडे ने एक बयान में कहा कि ड्रेस कोड के नियम खिलाड़ियों को भली भांति बता दिये गए थे ।फिडे ने एक्स पर साझा किये गए बयान में कहा कि 'ड्रेस कोड के नियम फिडे खिलाड़ियों के आयोग के सदस्यों ने बनाये हैं जिसमें पेशेवर खिलाड़ी और विशेषज्ञ हैं । ये नियम बरसों से हैं और सभी प्रतिभागियों को इसके बारे में भली भांति पता है । हर टूर्नामेंट से पहले उन्हें इसकी जानकारी दी जाती है।'

End of Feed