माया राजेश्वरन रेवती ने रचा इतिहास, सानिया मिर्जा के बाद WTA टूर-लेवल सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

Maaya Rajeshwaran Creates History: भारतीय युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती ने बुधवार को देश के टेनिस इतिहास में एक अहम अध्याय लिखा। वह 2012 में सानिया मिर्जा के बाद WTA टूर-लेवल सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

भारत की युवा सनसनी माया राजेश्वरन रेवती ने बुधवार को देश के टेनिस इतिहास में एक अहम अध्याय लिखा। वह 2012 में सानिया मिर्जा के बाद WTA टूर-लेवल सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। दुनिया में 669वें नंबर की 17 वर्षीय माया ने चेन्नई ओपन के दूसरे राउंड में पोलैंड की वेरोनिका फाल्कोव्स्का (रैंक 277) को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। गौरतलब है कि चेन्नई ओपन के पिछले दो संस्करणों में कोई भी भारतीय खिलाड़ी दूसरे राउंड से आगे नहीं बढ़ पाया था।

Maaya Rajeshwaran Revathi

माया राजेश्वरन रेवती (X/Viren Rasquinha)

Viren Rasquinha

Viren Rasquinha

यह उपलब्धि भारतीय महिला टेनिस के लिए बहुत मायने रखती है। माया ने लगभग 15 साल के उस इंतजार को खत्म कर दिया है, जब से कोई भारतीय खिलाड़ी WTA टूर सिंगल्स इवेंट के अंतिम आठ (क्वार्टर फाइनल) में पहुंचा हो। इससे पहले फरवरी 2012 में सानिया मिर्जा ने पटाया ओपन में अंतिम आठ तक का सफर तय किया था।

End of Feed